हर लॉन्ग वीकेंड को बनाएं अत्यंत लाभप्रद एवं विशेष: मेकमायट्रिप और ऐक्सिस बैंक ने मार्च 2027 तक विशेष ट्रैवल ऑफर की घोषणा की

Spread the love

मुंबई: भारत के प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक ऐक्सिस बैंक और मेकमायट्रिप ने आज साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत प्रमुख लॉन्ग वीकेंड और छुट्टियों के दौरान यात्रियों को विशेष ट्रैवल ऑफर और लाभ मिलेंगे।

यात्रा अब उपभोक्ताओं के लिए कभी-कभार की जाने वाली गतिविधि के बजाय सालभर की आदत बनती जा रही है। यात्री पूरे साल अधिक बार और कम अवधि की यात्राएं करना पसंद कर रहे हैं। खासतौर पर लॉन्ग वीकेंड छोटी यात्राओं के लिए लोकप्रिय समय बनकर उभरे हैं।

भारत के लॉन्ग वीकेंड कैलेंडर को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम सालभर अलग-अलग छुट्टियों के दौरान यात्रियों को विशेष लाभ देने के लिए तैयार किया गया है। इसके तहत मेकमायट्रिप पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, होटल, हॉलिडे पैकेज, टूर और आकर्षण स्थलों, बसों और कैब की बुकिंग पर ऑफर मिलेंगे। इससे यात्री अचानक बनाई गई या पहले से तय यात्रा को अधिक आसानी से प्लान कर सकेंगे।

हर लॉन्ग वीकेंड से पहले एक विशेष बुकिंग विंडो खोली जाएगी, जिसमें ग्राहक यात्रा की विभिन्न श्रेणियों पर खास ऑफर और लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

ऐक्सिस बैंक में ग्रुप हेड – एक्वायरिंग एंड कार्ड्स, विनीत बजाज ने कहा, “यात्रा हमारे लिए लगातार महत्वपूर्ण क्षेत्र बनी हुई है, क्योंकि ग्राहक अपने रोजमर्रा के खर्च के बदले बेहतर अनुभव और अधिक मूल्य की उम्मीद कर रहे हैं। लॉन्ग वीकेंड यात्रा के बेहतरीन अवसर देते हैं और लोग पूरे साल छोटी यात्राओं के जरिए इनका लाभ उठा रहे हैं। मेकमायट्रिप के साथ हमारी साझेदारी के माध्यम से हम सही समय पर ऐसे लाभ उपलब्ध करा रहे हैं, जो हमारे कार्डधारकों के लिए यात्रा की योजना को अधिक सुलभ एवं लाभप्रद बनाएंगे। यह साझेदारी अलग तरह के यात्रा अनुभव देने और ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से मिलने वाले लाभ को बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।”

मेकमायट्रिप में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर – फ्लाइट्स, कॉरपोरेट, जीसीसी एंड मार्केटिंग, राज ऋषि सिंह ने कहा, “आज मार्केटिंग सिर्फ ज्यादा दिखाई देने के बारे में नहीं, बल्कि सही समय पर सही पेशकश करने के बारे में है। ऐक्सिस बैंक के साथ हमारी साझेदारी इसी बदलाव को दर्शाती है। इसका उद्देश्य यात्रियों को उसी समय वास्तविक लाभ देना है, जब वे अपनी यात्रा को लेकर निर्णय ले रहे हों, न कि सिर्फ तब नहीं जब हम अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहें।”

इस ऑफर के तहत मेकमायट्रिप पर बुकिंग कर ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले यात्रियों को घरेलू उड़ानों पर 10% की फ्लैट तत्काल छूट, अधिकतम 1,800 रुपये तक मिलेगी। वहीं, घरेलू होटल बुकिंग पर 15% तक की तत्काल छूट, अधिकतम 5,000 रुपये तक दी जाएगी। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और होटलों के साथ-साथ बस, कैब, टूर और आकर्षण स्थलों की बुकिंग पर भी इसी तरह के लाभ मिलेंगे। इसके अलावा, हॉलिडे पैकेज पर ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर अतिरिक्त 5% की तत्काल छूट मिलेगी। यह छूट मेकमायट्रिप के मौजूदा हॉलिडे ऑफर्स के अतिरिक्त होगी और इसकी अधिकतम सीमा 20,000 रुपये* होगी।

यह ऑफर मेकमायट्रिप पर भुगतान के समय उपलब्ध होगा। प्रत्येक लॉन्ग वीकेंड से पहले भुगतान पेज पर लागू छूट और अन्य लाभों की पूरी जानकारी दी जाएगी।

*न्यूनतम बुकिंग राशि सहित सभी नियम और शर्तें, प्रत्येक ऑफर शुरू होने से पहले मेकमायट्रिप ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएंगी।

OccasionLong Weekend Dates
Gandhi Jayanti2 to 4 October 2026
Dussehra18 to 20 October 2026
Diwali7 to 9 November 2026
Christmas25 to 27 December 2026
New Year1 to 3 January 2027
Republic Day24 to 26 January 2027
Holi20 to 22 March 2027
Good Friday26 to 28 March 2027
admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *