नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा और विनाशकारी बाढ़ के बीच अखिल विश्व गायत्री परिवार ने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राहत अभियान शुरू किया है। शांतिकुंज के करीब 50 नेपाली कार्यकर्ताओं और स्थानीय गायत्री परिजनों का सेवाभावी दल प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना हो रहा है।
गायत्री परिवार प्रमुख शैल जीजी एवं उपाध्यक्ष डॉ. चिन्मय पंड्या के मार्गदर्शन में शांतिकुंज, हरिद्वार से राहत सामग्री नेपाल भेजी जा रही है।दल जरूरतमंद परिवारों तक तिरपाल, राशन, आवश्यक दवाइयां और दैनिक उपयोग की अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाएगा।
गायत्री परिवार ने कहा कि इस सेवा अभियान की प्रेरणा पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा की करुणा, सेवा एवं लोकमंगल की भावना से मिली है।
