भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा में मीडिया विभाग में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। प्रदेश के कद्दावर मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए भाजपा राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रभारी बनाया है।
यह मध्य प्रदेश के इतिहास में पहला मौका है जब किसी प्रदेश मीडिया प्रभारी को सीधे राष्ट्रीय टीम में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली हो। ग्वालियर निवासी आशीष अग्रवाल ने ICICI बैंक की नौकरी छोड़कर 2017 से मीडिया विभाग में अपनी अलग पहचान बनाई थी और विधानसभा 2023 व लोकसभा 2024 चुनाव में कोर मीडिया टीम का हिस्सा रहे थे।
उनके प्रमोशन के बाद अब सवाल है – MP BJP का नया मीडिया प्रभारी कौन होगा?
रेस में ये 5 नाम सबसे आगे हैं – सूत्रों के अनुसार पार्टी के अंदर कई नामों पर मंथन जारी है:
- डॉ. हितेश वाजपेयी – पूर्व मीडिया प्रभारी, लंबे समय से पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने वाले वरिष्ठ नेता। 2. मिलन भार्गव – मीडिया टीम का लंबा अनुभव रखने वाले प्रमुख चेहरा। 3. अंशुल तिवारी – संगठन की मीडिया गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय। 4. आलोक दुबे व ब्रज गोपाल लोया – मीडिया प्रबंधन में अहम जिम्मेदारी संभाल चुके अनुभवी नाम।
क्या चौंकाएगी पार्टी?
भाजपा के काम करने के अंदाज को देखते हुए चर्चा यह भी है कि पार्टी हमेशा की तरह किसी नए चेहरे को जिम्मेदारी देकर सबको चौंका भी सकती है।
सूत्रों के मुताबिक अंतिम फैसला संघ, संगठन और सरकार तीनों की सहमति से होगा। संघ और संगठन द्वारा तय नाम पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मुहर लगने के बाद ही आधिकारिक ऐलान होगा।
