मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र

Spread the love

रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा
मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किएमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को उज्जैन के वीवीआईपी गेस्ट हाउस एवं पुलिस सामुदायिक भवन में उपस्थित महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारी बहनों के साथ त्यौहार मनाया। गृह विभाग की बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को रक्षाबंधन पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की महिला कर्मचारी, सुरक्षा कर्मचारी, महिला सफाई मित्र तथा नगर निगम की महिला सफाई मित्रों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखी बांधी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी बहनों से संवाद कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षाबंधन पर उपस्थित सभी बहनों को उपहार भी भेंट किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी बहनों के साथ पर्व की खुशियां साझा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित बहनों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह, विश्वास और आपसी संबंधों को मजबूत करने वाला पवित्र पर्व है। उन्होंने इस अवसर पर सभी बहनों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष श्री ओम जैन, उज्जैन विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री मुकेश यादव,नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल,श्री राकेश पंड्या, श्री विवेक गुप्ता, संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *