राहुल गांधी पर दर्ज FIR तत्काल वापस ले सरकार, नहीं तो कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन- रिंकू टॉक

Spread the love

बुरहानपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद सभा स्थल के कथित शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया।
जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर शहर जिला अध्यक्ष रिंकु टांक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम SDM के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को तत्काल निरस्त करने, सभा स्थल पर कथित शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर FIR दर्ज करने तथा संविधान की मूल भावना, सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेगी।

शहर जिला अध्यक्ष रिंकु टांक ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR तत्काल निरस्त की जाए और सभा स्थल पर कथित शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान, सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवाज उठाती रहेगी। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं हुई तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन आगे भी जारी रखा जाएगा। रिंकू टॉक ने कहा कि कांग्रेस इस तरह की FIR से नहीं डरेगी और सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाती रहेगी।

इस दौरान रिंकू टाक, पूर्व विधायक हामिद काजी ,ठाकुर सुरेन्द्रसिंह,अनीता यादव ,अकिल ओलिया ,उबैद शेख, अमर यादव, हुजैफा मुलायमवाला ,आरिफ खान ,शाहिद बन्दा,मज्जू मीर,हामिद डायमंड,हफ़ीज़ मंसूरी ,जाहिर अब्बास, नोमान भाई, बाबा भाई, फरीद काजी ,मीनाक्षी महाजन, आशीष भगत ,हेमंत सोनवाने ,डॉ इमरान,वसीम बख्श,शेख आरिफ ,ज़लील मंशा खान, शेख असगर, साजिद अंसारी,असलम खान,अरुण जोशी ,डॉ हुमेर क़ाज़ी काजी,शैली किर ,शेख फरीद , शहजाद नूर ,आसाम शेख , देवेन दुबे, विक्की वाघमारे ,इमरान हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के साथी गण उपस्थित रहे

उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी तफ्फजुल हुसैन मुलायमवाल ने दी.

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *