दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में में आयोजित की जा रही मास्टर्स हॉकी टूर्नामेंट में भोपाल के खिलाड़ियों का जलवा बरक़रार रहा
भोपाल की 50+ वर्ष से अधिक के टूर्नामेंट के मैच में महाराष्ट्र ने भोपाल को बढी आसानी 4-2 से पराजित कर फ़ाइनल का टिकट कटा लिया। भोपाल से अपेक्षाकृत हर क्षेत्र में कमज़ोर टीम महाराष्ट्र ने भोपाल की पासिंग स्टापिंग रनिंग डाजिंग को धता बताकर चार गोलों की बढ़त ले ली और भोपाल को भारी दबाव में ला दिया हाफ़ टाईम तक महाराष्ट्र टीम 2-0 से आगे थी। भोपाल की ओर से एक गोल अमृत कीरो तथा एक गोल फ़ेज़ान उल हक ने किया। आज ही खेले के 40+ के सेमीफाइनल मुकाबले में गुजरात मास्टर्स की टीम में सम्मिलित दस के दम के भोपाल के खिलाड़ियों के चमत्कारी शानदार प्रदर्शन की बदोलत गुजरात ने दिल्ली इंड्रस्ट्रीज की टीम को 2-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई गुजरात मास्टर्स की टीम की कप्तानी भोपाल के मोहम्मद शाकिर कर रहे थे अन्य खिलाड़ियों में सम्मिलित औसाफ उर रहमान,, तेज़ तर्रार फारवर्ड तबरेज शेर ख़ान,अकरम इकबाल,मुबीन उर रहमान, मैनेजर अनुभवी अम्पायर इक़बाल खान की रणनीति पर खेल कर मेज़बान दिल्ली को 3-2 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई ओसाफ उर रहमान ने खूबसूरत गोल किए गुजरात की ओर से अन्य खिलाड़ियों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में MTFC HOCKEY TEAM भोपाल की 40+ की पुरुष हॉकी ने आसानी से महाराष्ट्र को हराकर फाइनल में जगह बनाई भोपाल के 40+ खिलाड़ियों में सम्मिलित अनुभवी सेन्टर हाफ मेराजुद्दीन ने अपने साथी खिलाड़ियों असद कमाल, कप्तान अमजद खान, सेंटर फारवर्ड रईस अहमद, अनुभवी ख़ालिद यार, मोहम्मद नईम,अफसर खान,बाबर खान मुन्ना लाल कटारे के साथ बेतरतीब तालमेल के दम पर फ़ाइनल में जगह बनाई।
यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि दिनांक 4 सितम्बर का दिन भोपाल के खिलाड़ियों का रहा जिन्होंने दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में अपने हुनर का मुजाहिरा कर दर्शकों का दिल जीत कर यह साबित कर दिया कि अभी
परो में ऊंची उड़ान बाकी है,,अभी आंखों में आसमान बाकी है
मास्टर्स कप हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने वाले आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य तथा दिल्ली के दर्शक बधाई के पात्र हैं जिन्होंने भारत के दिल में बसी राजधानी दिल्ली में हॉकी के नये वा पुराने खिलाड़ीयों का मेला लगा कर लघु भारत को हॉकी खेल के बहाने इकट्ठा कर हॉकी के पुनर्जीवित करने का उम्दा प्रयास किया है।
