भोपाल में शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म।

Spread the love

शिक्षक वर्ग-1, 2 और 3 के अभ्यर्थियों की 15 दिन से चल रही भूख हड़ताल खत्म।

पूर्व CM दिग्विजय सिंह शनिवार को नीलम पार्क स्थित धरना स्थल पहुंचे।

उन्होंने मौके से स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह को फोन लगाया।

मंत्री ने मंगलवार को भोपाल में अभ्यर्थियों से चर्चा का आश्वासन दिया।

इसके बाद दिग्विजय सिंह ने अभ्यर्थियों को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।

हालांकि अभ्यर्थियों का आंदोलन अभी जारी रहेगा।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मंगलवार को वे अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मंत्रालय जाएंगे।

अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने और दूसरी काउंसलिंग शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

शुक्रवार को अभ्यर्थियों ने CM मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोककर ज्ञापन दिया था।

अभ्यर्थियों का कहना है कि बड़ी संख्या में पद खाली होने के बावजूद भर्ती में कम पद रखे गए हैं।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *