शाहजहांनाबाद पुलिस ने मामला दर्ज होने के कुछ घंटों में आरोपी को पकड़ा।
आरोपी गिरफ्तारी के डर से भोपाल से फरार होने की फिराक में था।
पुलिस की सक्रियता से फरार होने से पहले ही आरोपी गिरफ्तार हो गया।
पीड़िता की शिकायत पर शाहजहांनाबाद थाने में केस दर्ज किया गया था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी रिश्तेदारी के चलते पीड़िता के संपर्क में था।
आरोप है कि शादी का भरोसा देकर करीब दो साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर आरोपी ने दूरी बनाना शुरू कर दिया।
आरोपी नीरज मैना (27) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
कोर्ट ने आरोपी को 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल भोपाल भेज दिया; आरोपी पर पहले से 4 प्रकरण दर्ज हैं।
