भोपाल ट्रैफिक पुलिस के SI रमेश सिंह चौहान ने दिखाई बहादुरी और मानवता

Spread the love

कल दोपहर करीब 2 बजे अवधपुरी स्थित सेंट जेवियर स्कूल के पास एक वैगनआर पेड़ से टकरा गई। कार में तीन बच्चे थे और हादसे के बाद गाड़ी से धुआं निकल रहा था।
SI रमेश सिंह चौहान ने बिना समय गंवाए कार की बैटरी का तार हटाया, कांच से हाथ डालकर लॉक खोला और दो बच्चों को बाहर निकाला। तीसरा बच्चा अंदर फंसा था, जिसे अन्य लोगों की मदद से गेट खोलकर बाहर निकाला गया।
तीनों बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। POS मशीन से वाहन मालिक का नंबर निकालकर परिजनों को सूचना दी गई। बच्चों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
MP POLICE परिवार SI रमेश सिंह चौहान की इस बहादुरी, तत्परता और मानवता की दिल से सराहना करता है। ऐसे पुलिसकर्मी समाज के लिए प्रेरणा हैं। 🇮🇳👏

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *