मास्टर प्लान लागू कराने के लिए भोपाल में हुआ ‘रन फॉर मास्टर प्लान’

Spread the love

भोपाल। भोपाल में मास्टर प्लान लागू कराने और शहर के बेहतर भविष्य की मांग को लेकर बुधवार को ‘रन फॉर मास्टर प्लान’ का आयोजन किया गया। मध्य विधानसभा विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में आयोजित इस गैर-राजनीतिक मैराथन में बाबा सिंहदेव, व्यापारी, युवा, छात्र-छात्राएं, डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता और जागरूक नागरिक शामिल हुए।

राष्ट्रीय ध्वज के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने दौड़ में हिस्सा लेकर भोपाल में मास्टर प्लान लागू करने की मांग उठाई। 11 नंबर स्टॉप से शुरू हुई रन फॉर मास्टर प्लान राजीव गांधी की प्रतिमा होते हुए हबीबगंज थाना पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस दौरान विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि भोपाल के सुनियोजित और बेहतर विकास के लिए मास्टर प्लान लागू होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने, बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए यह आयोजन किया गया।

आयोजकों के मुताबिक रन फॉर मास्टर प्लान का उद्देश्य सरकार का ध्यान भोपाल के विकास और मास्टर प्लान को लागू करने की मांग की ओर आकर्षित करना है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *