वेदांता एल्युमिनियमः एल्युमिनियम में तेज़ी के लिए निर्मित

Spread the love

एल्युमिनियम दुनिया भर में उर्जा रूपान्तरण के लिए एक महत्वपूर्ण धातु बनता जा रहा है, विद्युतीकरण, नवीकरणीय उर्जा, इलेक्ट्रिक वाहनों, पावर इंफ्रास्ट्रक्चर और लाइटवेटिंग के लिए इस धातु की मांग बढ़ रही है। साथ ही, आपूर्ति भी तेज़ी से कम होती जा रही है, जिससे उत्पादकों के लिए बड़े पैमाने पर अनुकूल संरचना बन रही है।

 वेदांता एल्युमिनियम (एनएसईः वीएएमएलः 544780) एल्युमिनियम की ऊंची कीमतों से फायदा उठाने के लिए मजबूित स्थिति में है, पैमाना, संसाधनों की सुरक्षा, उत्पादन में बढ़ोतरी और लगातार बेहतर हो रहा लागत आधार मिलकर एक इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म बनाते है। एल्युमिनियम की कीमतें लगभग 3,300 डॉलर प्रति टन पर बनी हुई हैं। हाल ही में मार्केट में हुए समेकन के बावजूद एल्युमिना की कीमतें अपने सर्वोच्च स्तर से तेज़ी से कम हुई हैं।

वित्तीय वर्ष 27 की पहली तिमाही में वेदांता एल्युमिनिय ने  एल्युमिनियम के रिकॉर्ड उत्पाद न के साथ वॉल्यूम भी बढ़ाया है। इसका वैल्यू-एडेड एल्युमिनियम पोर्टफोलियो भी बढ़ रहा है, जिससे कंपनी अपनी इंटीग्रेटेड चेन में ज़्यादा लाभान्वित हो रही है। इसका नतीजा मुनाफे में दिख रहा हैः वित्तीय वर्ष 27 की पहली तिमाही में EBIDTA साल-दर-साल 134

फीसदी बढ़ा, जबकि EBIDTA मार्जिन रिकॉर्ड 50 फीसदी पर पहुंच गया। वहीं मुनाफ़ा भी  साल-दर-साल 205

फीसदी बढ़कर रु6,597 करोड़ हो गया।

निवेशकों के लिए, यह एक दमदार ऑपरेटिंग-लीवरेज स्टोरी बनाता हैः संरचनात्मक रूप से एल्युमिनियम की कीमतों का फायदा एक ऐसे बिज़नेस को मिल रहा है जो वॉल्यूम बढ़ाने के साथ-साथ अपनी कॉस्ट पोजीशन को भी मजबूत कर रहा है।

कहानी का सबसे दिलचस्प हिस्सा यह है कि वेदांता एल्युमिनियम मुनाफा बढ़ाने के लिए सिर्फ कमोडिटी साइकिल पर निर्भर नहीं है। महंगाई के दबाव और मध्य पूर्व से जुड़ी दिक्कतों के बावजूद, वित्तीय वर्ष 27 की पहली तिमाही में हॉट मेटल की लागत में लगातार लगभग 3 फीसदी की गिरावट आई।

वेदांता एल्युमिनियम जैसे इंटीग्रेटेड प्रोड्यूसर के लिए, यह एक मार्जिन का अनुकूल माहौल बनाता है – जो इनपुट की कम लागत के साथ मजबूत एल्युमिनियम रियलाइजेशन को सुनिश्चित करता है।

निवेशकों के लिए, इसका तात्पर्य स्पष्ट हैः बिक्री की कीमतें बढ़ने पर लागत आधार में सुधार जारी रहता है, तो इंक्रीमेंटल राजस्व ज्यादा कमाई में बदल सकता है। कमाई की बात करें कच्चे तेल की कीमतों में हो रहे बदलावों से वेदांता एल्युमिनियम काफी हद तक सुरक्षित है, ज़्यादा एल्युमिनियम रियलाइज़ेशन और लागत में लगातार कमी के द्वारा इस दबाव को कम किया जा रहा है।

कंपनी ने महंगाई के बावजूद लागत को नियन्त्रण में रखने की अपनी क्षमता दिखाई है, इनपुट लागत के दबाव के बावजूद हॉट-मेटल की लागत में लगातार कमी आई है। अपने इंटीग्रेटेड ऑपरेटिंग मॉडल, कैप्टिव रिसोर्स, उर्जा दक्षता के प्रयासों और उत्पादकता में लगातार सुधार की वजह से कंपनी ऐसा करने में सफल हुई है।

कंपनी अपने विकार्बोनीकरण प्रोग्राम के ज़रिए पारम्परिक उर्जा पर निर्भरता भी धीरे-धीरे कम कर रही है। वेदांता एल्युमिनियम के पास लगभग 1.3 गीगावॉट नवीकरणीय उर्जा क्षमता के लिए विद्युत विकास का एग्रीमेंट हैं, जो इसके संचालन में नवीकरणी उर्जा की खपत बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करता है। 

यह बदलाव पावर से आगे भी है। अपने उड़ीसा और छत्तीसगढ़ संचालन में, वेदांता एल्युमिनियम ने लिथियम-आयन बैटरी से चलने वाले 156 इलेक्ट्रिक फोर्कलिफ्ट लगाए हैं, जो भारत में अपनी तरह का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल डिप्लॉयमेंट है। इस पहल से हर साल लगभग 5,100 टन कार्बनडाईऑक्साईड का उत्सर्जन कम होने की उम्मीद है, साथ ही डीज़ल की खपत को भी काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

इन्वेस्टर्स के लिए इसका महत्व ईएसजी से कहीं बढ़कर हैः नवीकरणीय उर्जा- विद्युतीकरण और उर्जा दक्षता के कारण जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम हो रही है और  कंपनी के लागत आधार की मजबूती बढ़ रही है।

निवेश का प्रस्ताव

इसलिए एल्युमीनियम की कहानी अब सिर्फ़ इस बारे में नहीं है कि एल्युमीनियम की कीमतें आगे कहाँ जाएँगी। यह इस बारे में है कि कीमतों के इस माहौल में कमाई को कैसे बढ़ाया जा सकता है।

निवेशकों के लिए, वेदांता एल्युमीनियम एक ज़बरदस्त संयोजन बनाता हैः मज़बूत प्राइसिंग के समय एक संरचना के अनुसार ज़रूरी धातु का एक्सपोज़र, जो बढ़ रहा है, लागत कम कर रहा है और साथ ही अपने संचालन में अधिक मजबूती बना रहा है। 

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *