आरोपियों के कब्जे से कुल 3.53 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए।
जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई है।
कार्रवाई एमपी नगर जोन-1 स्थित मेट्रो ब्रिज के पास ग्राउंड में की गई।
मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा।
आरोपियों की पहचान कार्तिक राजपूत (28) और सूरज कुशवाह (21) के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक, कार्तिक राजपूत के खिलाफ चोरी, नकबजनी और लूट समेत कई मामले पहले से दर्ज हैं।
दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
क्राइम ब्रांच ने नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने और सूचना देने की अपील की है।
