मध्य प्रदेश में 21 सितंबर तक रहेगा बारिश का दौर

Spread the love

मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून अंतिम चरण में पहुंच गया है, लेकिन इसकी सक्रियता अभी खत्म नहीं हुई है। 18 से 21 सितंबर तक प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश, गरज-चमक और आंधी का दौर जारी रहेगा। अब तक प्रदेश में 842.1 मिमी यानी 33.1 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से करीब 7 प्रतिशत कम है।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले कुछ दिन बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार 18 से 21 सितंबर के बीच कई इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि 22 सितंबर से गतिविधियां अपेक्षाकृत सीमित होने की संभावना है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *