जबलपुर लोकायुक्त की छापा कार्यवाही

Spread the love

आरोपी- श्री मनीष कुमार जैन पिता श्री कोमलचंद जैन, पद वाणिज्यिक कर अधिकारी कार्यालय आयुक्त वाणिज्यिक कर विभाग जबलपुर, निवासी-भवन कमांक 33, 34 रिलाएबल डेवलपर कॉलोनी जिलहरी जिला जबलपुर।

विपुस्था लोकायुक्त जबलपुर पुलिस अधीक्षक सुुश्री अंजूलता पटले को कार्यालय आयुक्त वाणिज्यिक कर विभाग जबलपुर में वाणिज्यिक कर अधिकारी हाल पदस्थापना दमोह के पद पर पदस्थ श्री मनीष कुमार जैन के द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसकी सत्यापन कार्यवाही निरीक्षक श्री बृज मोहन सिंह नरवरिया के द्वारा कारवाई गई। सत्यापन में सूचना प्रथमदृष्टया सही पाये जाने पर आरोपी मनीष कुमार जैन के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988(संशोधित 2018) धारा 13(1)बी, 13(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आज दिनांक 27.10.2026 को प्रातः 06:00 बजे से आरोपी के निवास स्थान पर छापा कार्यवाही जारी है।

छापा कार्यवाही के दौरान आरोपी मनीष कुमार जैन तथा उनकी पत्नी श्रीमती निधि जैन एवम् पिता कोमल चंद जैन एवम् माता शशि जैन के नाम से –

  1. जिला जबलपुर में अनावेदक ने स्वयं के नाम से जबलपुर में 278.74 वर्ग मीटर भूमि क्रय की है जिसकी अनुमानित कीमत 1,43,60,880/-रु है।
  2. जिला जबलपुर में अनावेदक की पत्नी निधि जैन के नाम से 116.14 वर्ग मीटर, भूमि क्रय की है जिसकी अनुमानित कीमत 95,6,375/-रु है।
  3. जिला जबलपुर में अनावेदक की पत्नी निधि जैन के नाम से 116.14 वर्ग मीटर, प्लाट क्रय किया है जिसकी अनुमानित कीमत 95,6,375/-रु है।
  4. जिला भोपाल में अनावेदक की पत्नी निधि जैन के नाम से 180 वर्ग मीटर भूमि क्रय की है जिस पर अनावेदक ने बंगला बनाया है जिसकी अनुमानित कीमत 22,87,126/-रु है।
  5. अनावेदक के द्वारा अपनी पत्नी निधि जैन के नाम 402.41 वर्ग मीटर प्लाॅट क्रय किया है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 13,68,550/- रूपये है।
  6. अनावेदक ने अपनी पत्नी निधि जैन के नाम से भोपाल में 83.18 वर्ग मीटर का फ्लैट क्रय किया है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 13,34,630/- रूपये है।
  7. अनावेदक ने अपनी माता शशि जैन के नाम से बन्डा सागर में 92.93 वर्ग मीटर का प्लाट क्रय कर उस पर मकान बनाया है जिसकी अनुमानित लागत 23,49,140/- रूपये है।
  8. अनावेदक ने अपने पिता कोमल चंद जैन के नाम से बन्डा सागर में 91.07 वर्ग मीटर का प्लाट क्रय कर उस पर मकान बनाया है जिसकी अनुमानित लागत 43,19,388/- रूपये है।
  9. अनावेदक ने अपने पिता कोमल चंद जैन के नाम से बन्डा सागर में 111.48 वर्ग मीटर का प्लाट क्रय कर उस पर मकान बनाया है जिसकी अनुमानित लागत 28,6,485/- रूपये है।
  10. अनावेदक ने अपनी पत्नी निधि जैन के नाम से मारुति स्विफ्ट कार एवं सुजुकी एक्सेस वाहन क्रय की है जिसका अनुमानित मूल्य 5 लाख 10 हजार रुपए है।
  11. अनावेदक द्वारा अपने एवं
    परिवार के सदस्यों के नाम
    से बीमा पॉलिसी ली गई है
    जिनका अनुमानित व्यय
    33,93,986/रुपए हैl

आरोपी मनीष कुमार जैन की कुल आय 1,03,73,317/-रु के विरूद्ध कुल 3,78,25,707/-रु का व्यय किया जाना अभी तक की जाँच में पाया गया है जो कि कुल अर्जित आय का 264.64 प्रतिशत अनुपातहीन है।

छापा दल सदस्य –
टीम-1
उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती नीतू त्रिपाठी, निरीक्षक श्री बृजमोहन सिंह नरवरिया, राहुल गजभिये एवम अन्य टीम सदस्य

टीम-2*
श्रीमती रेखा प्रजापति, उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षकगण शशि मस्कुले, जितेंद्र यादव एवम अन्य टीम सदस्य

टीम-3
श्रीमती रजनी तिवारी, निरीक्षक एवं अन्य टीम सदस्य

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *