देवरीकला-: शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरी में ‘‘भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ के अंतर्गत 18 सितम्बर शुक्रवार को हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय ज्ञान परम्परा पुस्तक प्रदर्शिनी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. ओम प्रकाश दुबे ने इस अवसर पर कहा कि हमारा महाविद्यालय न केवल आधुनिक शिक्षा का केन्द्र है बल्कि हमारी समृद्ध, सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का माध्यम भी है। भारतीय ज्ञान परम्परा में छुपा विज्ञान और दर्शन आज के वैश्विक संकटों का समाधान दे सकता है। कार्यक्रम प्रभारी शिवलाल अहिरवार ने कहा कि भारत का प्राचीन ज्ञान पूरी तरह वैज्ञानिक कसौटियों पर आधारित है राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत अब इस ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहंुचाना बेहद आसान हो गया है। आमतौर पर मोबाईल और सोशल मीडिया में व्यस्त रहने वाले विद्यार्थियों में इस प्रदर्शिनी को लेकर गहना उत्साह देखा गया। इस दौरान डाॅ. जी.आर. चेौहान, डाॅ. प्रभात सिंह ठाकुर, अरविन्द सेन, गुलाब चेौरसिया एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत पुस्तक प्रदर्शिनी का आयोजन
