राजधानी भोपाल से दतिया और खजुराहो की राह आसान होने वाली है

Spread the love

दोनों शहरों के फ्लाइट शुरू होने जा रही है. निजी विमानन कंपनी स्काईहाइप 1 नवंबर से विमान सेवा शुरू करने जा रही है. राजा भोज एयरपोर्ट पर फ्लाइट तैयार खड़ी है. हरी झंडी मिलने के बाद इसे चालू कर दिया जाएगा.

भोपाल-दतिया-खजुराहो फ्लाइट शेड्यूल
कंपनी की ओर से प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक विमान सेवा हफ्ते में 6 दिन संचालित होगी. विमान भोपाल से दोपहर 1 बजे उड़ान भरेगा. दोपहर 2.05 बजे फ्लाइट दतिया पहुंचेगा. करीब 25 मिनट बाद फ्लाइट दतिया से दोपहर 2.30 बजे उड़ान भरेगी. दोपहर 3.10 बजे खजुराहो पहुंचेगी. यही फ्लाइट वापसी में खजुराहो से दोपहर 3.30 बजे रवाना होगी और शाम 4.10 बजे दतिया पहुंचेगी. दतिया से विमान शाम 4.30 बजे भोपाल के लिए उड़ान भरेगी और शाम 5.35 बजे राजा भोज हवाई अड्डा पहुंच जाएगी.

1000 रुपये में सफर
भोपाल टू दतिया और खजुराहो के लिए 20 सीटर विमान चलेगा. सबसे अच्छी बात ये है कि पहली 5 सीटों के लिए किराया मात्र 1000 रुपये रहेगा. इसके बाद सीटों पर सामान्य किराया लगेगा.

वन जर्नी – कम्पलीट पैकेज
इस फ्लाइट के शुरू होने से यात्रियों को कम्पलीट पैकेज मिलेगा. जहां राजधानी भोपाल नेचुरल ब्यूटी से समृद्ध है. वहीं, दतिया पीतांबरा पीठ मां बगलामुखी के लिए प्रसिद्ध है. छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो विश्व विरासत स्थल जैसे कंदरिया महादेव मंदिर के लिए फेमस है. एक ही यात्रा में नेचर, आध्यात्म और इतिहास की झलक मिल जाएगी.

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *