तीन साल के मासूम को अकेला छोड़ दुनिया से विदा हुई मां…विवाहिता की मौत से परिवार में मातम…

Spread the love

मप्र। इंदौर – घटना जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के माणिक बाग स्थित ब्रुक बॉन्ड कॉलोनी की है। यहां रहने वाली 25 वर्षीय निक्की, पति अजलान ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने जब उसे देखा, तो उसे फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि निक्की की शादी को छह साल हो चुके थे। परिवार में उसका तीन साल का मासूम बच्चा भी है, जिसकी दुनिया अब मां के बिना अधूरी हो गई है। आखिर किन परिस्थितियों में निक्की ने यह कदम उठाया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। जिसमें पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिजनों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। वही एक मां की मौत ने कई सवाल छोड़ दिए हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल उस मासूम का है, जो अब मां की गोद के लिए तरसेगा।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *