भारतीय किसान संघ ने 20 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Spread the love

देवरीकलां-:भारतीय किसान संघ द्वारा देवरी नगर में भगवान बलराम जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संगठन से जुड़े किसानों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम 20 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से कृषि एवं किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं को शासन स्तर पर गंभीरता से लेते हुए उनका शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान किसान संघ के जिला अध्यक्ष रघुराज सिंह तोमर, राजकुमार शुक्ला, देवी सिंह, एडवोकेट कैलाश पटेल, डॉ. बलदेव सिंह, दयाल पटेल, आशीष कोष्ठी, सरोज कुलदीप सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *