देवरी नगर के पशुपतिनाथ फूटा मंदिर शिव मंदिर की घटना।
देवरी कला -:देवरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में स्थित पशुपतिनाथ फूटा मंदिर स्थित शिव जी के ऊपर लगे छत्र को अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया जिसकी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 16 सितंबर दिन मंगलवार की रात्रि करीब 4:00 बजे के आसपास अज्ञात दो चोरों ने मंदिर में धाबा बोला और मंदिर के गेट में लगा ताला तोड़कर अंदर घुसते हुए शिव जी के ऊपर लगे छत्र को चुरा ले गए। पूरे घटनाक्रम की जानकारी मोहल्ले के लोगों ने देवरी पुलिस थाना में लिखित शिकायत देकर की है वहीँ पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है जिसके सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं लेकिन सोचनी पहलू यह है कि शिकायत देने की और घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी देवरी पुलिस के द्वारा घटनास्थल मंदिर पर पहुंचने की जहमत तक नहीं उठाई ना ही मामले में किसी भी प्रकार की कोई पंचनामा कार्यवाही की गई। मंदिर में पूजा करने वाले पुजारी एवं गांव के अन्य श्रद्धालुओं का कहना है कि चोरों की निडरता कितनी बढ़ गई है कि अब भगवान के घर को भी नहीं वक्स रहे हैं चोरों द्वारा भगवान के घर को भी निशाना बनाया जा रहा है जहां एक और जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया क्राइम और अपराध को रोकने के लिए संपूर्ण जिले और संभाग में एक सूत्रीय मुहीम चला रहे हैं और संबंधित थाना क्षेत्र को सख्त हिदायत देकर क्राइम पर कंट्रोल करने के लिए निर्देश दे रहे हैं वहीं उसके बावजूद देवरी थाना क्षेत्र में चोरों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है यहाँ चोर वेफिक्र होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
