कांग्रेस का ‘सोशल मीडिया वॉरियर्स’ अभियान: युवाओं को जोड़ने पर जोर

Spread the love
  • कांग्रेस का ‘सोशल मीडिया वॉरियर्स’ अभियान हुआ शुरू, युवाओं कांग्रेस से को जोड़ने का लक्ष्य

बुरहानपुर. मध्य प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने ‘सोशल मीडिया वॉरियर्स एक विशेष अभियान का शुभारंभ किया है। यह अभियान प्रदेश, जिला एवं विधानसभा स्तर पर चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं और विभिन्न क्षेत्रों के सक्रिय नागरिकों को कांग्रेस संगठन से जोड़ना है।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहर अध्यक्ष रिंकू टांक ने कहा कि इस अभियान के तहत युवाओं को बिना किसी जटिल प्रक्रिया के संगठन में शामिल होने का सीधा मार्ग मिलेगा। संविधान में आस्था रखने वाले नागरिक और सोशल मीडिया पर सक्रिय लोग राजनैतिक संघर्ष में सहयोग करने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे। टेक विशेषज्ञ, डिजाइनर, एडिटर, कार्टूनिस्ट, यूट्यूबर, ब्लॉगर, मोटिवेशनल स्पीकर, सोशल एक्टर और मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकार जैसे इन्फ्लुएंसर्स को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यह अभियान संगठन में रहकर कार्य करने के इच्छुक लोगों को समान अवसर देगा।
हर विधानसभा स्तर पर बनेगी टीम
मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बताया कि
हर विधानसभा स्तर पर टीम करेगी। नई पीढ़ी के युवाओं को जोड़ना, महिला वर्ग को सोशल मीडिया पर कार्य का अवसर देना और पत्रकार, न्यूज़ एंकर व रिपोर्टर्स को जनहित में कार्य का सीधा माध्यम देना भी इसके उद्देश्यों में शामिल है। सक्रिय मोबाइल नंबरों का डाटा संकलन कर आंतरिक नेटवर्किंग भी की जाएगी।
ऐसा चलेगा अभियान
अभियान का प्रदेश स्तरीय शुभारंभ 3 मई को मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता से किया गया। 30 मई से 8 जून तक जिला स्तर पर प्रेस वार्ता । आवेदन प्रक्रिया 3 मई से 5 जून 2026 तक ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से चलेगी। आवेदनों की स्क्रूटनी 5 जून से 9 जून तक होगी। जिला कांग्रेस कार्यालयों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी द्वारा आवेदकों के इंटरव्यू 20 जून से 23 जून तक लिए जाएंगे। अंतिम स्क्रूटनी 24 जून से 28 जून तक चलेगी, जिसके परिणाम 30 जून को जारी किए जाएंगे। इस दौरान अमर यादव,फहीम हाशमी, हर्षित ठाकुर, तफज्जुल हुसैन मुलायम, सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *