कार्यालय मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, परिमंडल डाक भवन, नर्मदापुरम रोड मध्यप्रदेश में डाक अदालत का आयोजन 25 सितम्बर को सुबह 11 बजे ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से किया जायेगा। डाक सेवायें जैसे कि काउंटर सेवायें, बचत बैंक, मनी ऑर्डर आदि से संबन्धित शिकायत/याचिका या विवाद इस डाक अदालत में लिए जा सकते है।
इच्छुक उपभोक्ता जो कि इस डाक अदालत में अपना प्रकरण रखना चाहते है, वे अपनी शिकायत/याचिका अपने मोबाइल क्र. सहित ईमेल के माध्यम से pg.mp@indiapost.gov.in पर “CIRCLE DAK ADALAT Aug 2026” के विषय सहित सहायक निदेशक (ग्राहक संतुष्टि), कार्यालय, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, मध्य प्रदेश परिमंडल, भोपाल-462012 को भिजवा सकते है।
इस डाक अदालत में रखे जाने वाले प्रकरण उपरोक्त बताई गयी ईमेल आईडी पर 24 सितम्बर तक प्राप्त हो जाने चाहिए।
