भोपाल के मुस्लिमों ने पीएम मोदी, नितिन नवीन और मोहन भागवत को भेजा रामेश्वर शर्मा के खिलाफ शिकायती पत्र
बड़बोले विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
नरोत्तम मिश्रा की तरह आगामी चुनाव में रामेश्वर शर्मा का भी टिकिट काटकर घर बैठाएं
भोपाल। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के मुस्लिम महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में भोपाल के मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को पोस्टकार्ड के माध्यम से शिकायत पत्र भेजा है। शिकायत पत्र में रामेश्वर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार मुस्लिम महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सबका साथ, सबका विकास की बात करते हैं, लेकिन दूसरी ओर भाजपा के ही विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा मुस्लिम महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिए जा रहे हैं। इससे मुस्लिम समाज में नाराजगी है।
मुस्लिम समाज के के लोगों का का कहना है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सार्वजनिक मंचों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक एवं सामाजिक सद्भाव की बात करते हैं। ऐसे में भाजपा विधायक द्वारा दिए जाने वाले आपत्तिजनक बयानों पर संगठन और पार्टी नेतृत्व को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।
शिकायतकर्ताओं ने हालिया बयान का हवाला देते हुए कहा कि रामेश्वर शर्मा ने गरबा कार्यक्रम को लेकर “मुस्लिमों अपनी बहनों को साथ लाएं हमारे घोड़े तैयार है” जैसा आपत्तिजनक बयान दिया।
मुस्लिम बहनों के प्रति इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करने पर समाज के लोगों ने इसे मुस्लिम महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व से संज्ञान लेने की मांग की है।
शिकायत पत्र में यह भी कहा गया है कि इससे पहले भी रामेश्वर शर्मा द्वारा मुस्लिम बहुल क्षेत्र काज़ी केम्प पर मिसाइल फेंकने की बात कर चुके है।
भाजपा नेतृत्व से ऐसे बयानों पर रोक लगाने और पार्टी स्तर पर कार्रवाई करने की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मांग की है कि रामेश्वर शर्मा के बयानों का संज्ञान लेकर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
आगामी चुनाव में टिकट काटने की भी मांग
मुस्लिम समाज के लोगों ने भाजपा नेतृत्व से यह भी मांग की है कि यदि पार्टी अपने नेताओं के विवादित बयानों को लेकर गंभीर है तो आगामी चुनाव में रामेश्वर शर्मा का टिकट काटकर स्पष्ट संदेश दिया जाए।
जैसे पूर्व गृह मंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह पार्टी ने उन्हें चुनावी राजनीति से बाहर किया, उसी तरह रामेश्वर शर्मा के मामले में भी पार्टी नेतृत्व को कड़ा संदेश देना चाहिए।
मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा नेतृत्व के सबका साथ, सबका विकास तथा सभी वर्गों के सम्मान के संदेश को जमीन पर भी दिखाई देना चाहिए इस मोके पर मो शावर जिला मुज़ाहिद सिद्दीक़ी मो हारून नज़ीर ख़ान सबीहा नज़ीर तालिब अली अंकित साहू तालिब अली इशरत बानो सुनील यादव राम नरेश प्रजापति अनिल सिंह ठाकुर आदिल कुरैशी आदि उपस्थित थे।
