हाजी मतीन अजमल का सम्मान समारोह, NEET चयन पर सैयद फरीद सेठ का भी किया सम्मान

Spread the love

बुरहानपुर। ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी मतीन अजमल साहब के जन्मदिन के अवसर पर जन्मदिन समारोह आयोजित न करते हुए सम्मान समारोह किया गया। यह सम्मान समारोह मोमिन जमात खाना के पूर्व अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत के निवास पर आयोजित हुआ।

इस दौरान दाऊदी बोहरा समाज के कोऑर्डिनेटर एवं PRO तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने हाजी मतीन अजमल को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और जन्मदिन की बधाई दी।

वहीं यूनिक पब्लिक स्कूल के संचालक सैयद फरीद सेठ का भी सम्मान किया गया। उनकी यूनिक पब्लिक स्कूल की छात्रा ने NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर देवास में प्रवेश हासिल किया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर स्कूल संचालक सैयद फरीद सेठ का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने हाजी मतीन अजमल के सामाजिक कार्यों और समाजसेवा के प्रति उनके योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि हाजी मतीन अजमल लगातार सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते हैं।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत, हाजी मोहम्मद इब्राहिम पापासेठ, हाजी मोहम्मद अली अंसारी, नईम अंसारी, बरकत अंसारी, अता उल्लाह खान, जमील उद्दीन निजामुद्दीन, पत्रकार वसीम अख्तर, कदीर अहमद तेली, शेख शानू (परफेक्ट ग्राफिक्स) सहित अन्य मेहमान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन इकबाल अंसारी ने किया, जबकि डॉ. जलील उर रहमान ने आभार व्यक्त किया।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *