मुंबई: भारत की प्रमुख FMCG कंपनियों में शामिल गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) को बॉम्बे चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित ‘बॉम्बे चैंबर इनक्लूजन अवार्ड्स 2026’ में प्रतिष्ठित ‘मार्की बेस्ट ऑफ द बेस्ट अवार्ड’ से नवाजा गया है। कंपनी को यह सम्मान विविधता, समानता, समावेशन और अपनेपन (DEI) के क्षेत्र में उसके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। इसके साथ ही, कंज्यूमर और लाइफ साइंसेज सेक्टर श्रेणी में कंपनी को ‘फर्स्ट रनर-अप’ भी घोषित किया गया।
कंपनी की कार्यशैली अपने कर्मचारियों को समान अवसर उपलब्ध कराने पर केंद्रित है। ‘आरंभ’, ‘गोल’ और ‘बेरसियाप’ जैसी पहलों तथा समावेशी भर्ती प्रक्रियाओं के माध्यम से कंपनी ने सेल्स, मैन्युफैक्चरिंग और कॉर्पोरेट टीमों में प्रतिनिधित्व को मजबूत किया है। कंपनी के प्रयासों का दायरा केवल कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपूर्तिकर्ताओं, वितरकों, भर्ती साझेदारों और कम्युनिटी पार्टनर्स तक फैला हुआ है। GCPL ने अपने उत्पाद नवाचार में भी विविध दृष्टिकोणों को शामिल किया है, जिसका एक प्रमुख उदाहरण ‘इनक्लूसिव ओल्फैक्टरी पैनल’ है।
इस सम्मान पर खुशी जाहिर करते हुए GCPL के ग्लोबल एचआर हेड वैभव राम ने कहा कि समावेशन में नए मानक स्थापित करने वाली कंपनियों की श्रेणी में शामिल होना बेहद गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि चूंकि वैश्विक स्तर पर ऐतिहासिक रूप से वंचित समूह कंपनी के उपभोक्ता आधार का आधा हिस्सा हैं, इसलिए कार्यबल में भी उनका समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना कंपनी की प्राथमिकता है। वहीं, एवीपी-डीईआई संध्या रमेश ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य बिक्री व विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में टिकाऊ प्रतिभा मॉडल विकसित करना और पूरे कॉर्पोरेट जगत को समावेशन के लिए प्रेरित करना है।
