उज्जैन की शाही मस्जिद पर कार्रवाई को लेकर आज भोपाल में मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल एवं अधिवक्ताओं ने महामहिम को ज्ञापन सौंपा।

Spread the love

ज्ञापन के माध्यम से उज्जैन में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस एवं प्रशासन से अपने संवैधानिक दायित्वों का पालन करने, तथा मस्जिद से जुड़े मामले का आपसी सहमति, शांतिपूर्ण संवाद और पर्याप्त विकल्पों पर चर्चा के माध्यम से समाधान निकालने की मांग की गई।

साथ ही धार्मिक स्वतंत्रता एवं सभी नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने तथा धार्मिक स्थलों से संबंधित किसी भी कार्रवाई में कानून एवं संविधान का पालन करने का आग्रह किया गया।

प्रतिनिधिमंडल एवं अधिवक्ताओं ने उज्जैन की आम जनता से शांति बनाए रखने, संयम बरतने और प्रशासन के साथ सकारात्मक एवं शांतिपूर्ण तालमेल बनाए रखने की अपील की।

उज्जैन के नागरिकों पर आँसू गैस के गोले छोड़ने की कड़ी निंदा की और पुलिस प्रशासन से भी अपील की गई कि वह कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखते हुए आम जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करे तथा सभी पक्षों के साथ संवाद और आपसी तालमेल के माध्यम से स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *