एड्स जागरूकता पर विशेष व्याख्यान सम्पन्न

Spread the love

देवरीकला-: शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालयए देवरी में रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में एड्स जागरूकता माह के अंतर्गत विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य ओम प्रकाश दुबे ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि एड्स एक गंभीर बीमारी है,लेकिन जागरूकता ही इसका सबसे बड़ा बचाव है। युवाओं को इसके प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर रेड रिबन प्रभारी शिवलाल अहिरवार ने विद्यार्थियों को एड्स के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय एवं भ्रांतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने रक्तदान से पूर्व जांच, सुरक्षित व्यवहार और सामाजिक भेदभाव न करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में डॉ. जी.आर. चौहान, डॉ. कलम सिंह डुडवे, भगवत सिंह पटेल, डॉ. मनीषा पाण्डे समस्त प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *