Promise to Modi Ji’ अभियान के अंतर्गत युवाओं ने लिया सेवा का संकल्प,स्वच्छता अभियान में जी सहभागिता

Spread the love

भाजयुमो ने मोदी सेवा संकल्प बैंड किए वितरित

बुरहानपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माँ ताप्ती के पावन तट राजघाट पर विशाल स्तर पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे ‘Promise to Modi Ji’ अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों एवं युवा साथियों को Promise Band पहनाकर सेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर योगदान देने का संकल्प दिलाया गया।

इस कार्यक्रम में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री, बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी , महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल जी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने जी सहित पार्टी के जिला ,मण्डल, मोर्चा पदाधिकारीगण, पार्षदगण, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री भरत रावल ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘Promise to Modi Ji’ अभियान के माध्यम से युवा शक्ति को सेवा के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। Promise Band केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने की प्रतिबद्धता का संदेश है। अभियान के माध्यम से युवाओं को सेवा, स्वच्छता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा को संकल्प और संकल्प को जनभागीदारी में परिवर्तित करने का यह अभियान युवाओं को राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ने का माध्यम बन रहा है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *