गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Spread the love

रिंकू टॉक बोले- गांधी जी और शास्त्री जी के विचार आज भी देश को प्रेरणा देते हैं

बुरहानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर शहर द्वारा गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, पार्षद एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के देश के प्रति योगदान को याद किया गया।
कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर चलते हुए देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी और ईमानदारी का जीवन जीते हुए देश की सेवा की। उनका दिया हुआ ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है। दोनों महापुरुषों को आज श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया। कांग्रेस मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है। उनके विचारों और देश के प्रति योगदान को याद करते हुए कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में शामिल हुएरिंकू टाक हामिद काज़ी ठाकुर सुरेंद्र सिंह श्रीमती अनिता यादव इन्द्रसेन देशमुख अजय रघुवंसी सलीम कोटनवाला अमर यादव जी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला सतीश अग्रवाल मुज्जु मीर आरिफ खान ज़ाहिर अब्बास हामिद डाइमंड हूजेफा मुलायमवाला फरीद क़ाज़ी, कैलाश यावतकर असगर चोधरी आरिफ शेख आशिष भगत श्रीमती मीनाक्षी महाजन रफ़ीक़ गुल मोहम्मद कमलेश शाह डॉ इमरान( गुड्डू) वसीम बक्स मोहम्मद मर्जेंट शहज़ाद नूर सजिद आंसरी शेख रुस्तम असलम खान देवेश्वर ठाकुर अर्जुन जंगल कैलाश पाटिल रविंद महाजन अकरम पठान प्रमोद जैन अरुण महाराज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी सक्रिय साथी उपस्थित हुए

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *