मुंबई : भारत की प्रमुख फर्नीचर एवं इंटीरियर सॉल्यूशंस ब्रांड इंटेरियो बाई गोदरेज ने आज अपने नए मॉड्यूलर वर्कप्लेस सॉल्यूशंस ‘वर्कस्केप्स’ (Workscapes) को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह नई श्रेणी संगठनों को उनकी बदलती कार्यशैली और जगह की जरूरतों के अनुसार ऑफिस लेआउट को आसानी से रीकॉन्फ़िगर करने, बढ़ाने या बदलने की सुविधा प्रदान करती है। कंपनी को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष 2027 में उनके B2B और संस्थागत कारोबार (Institutional Business) में ‘वर्कस्केप्स’ की 10% हिस्सेदारी रहेगी।
‘वर्कस्केप्स’ पोर्टफोलियो में आसानी से स्थानांतरित किए जा सकने वाले फर्नीचर और सहायक उपकरण शामिल हैं, जैसे कोलैबोरेशन टेबल्स, प्राइवेसी सॉल्यूशंस, मोबाइल मार्करबोर्ड्स, स्पेस डिवाइडर्स, पावर सॉल्यूशंस, स्टोरेज, मीटिंग व प्रेजेंटेशन टूल्स और फ्लेक्सिबल सीटिंग। भारत में ही डिजाइन और विकसित की गई यह श्रृंखला सोलो-वर्किंग, हाइब्रिड मीटिंग्स, टीम कोलैबोरेशन और अनौपचारिक चर्चाओं के लिए बिना किसी बड़े सिविल या स्ट्रक्चरल बदलाव के सहज वातावरण तैयार करती है।
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, इंटेरियो बाई गोदरेज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) समीर जोशी ने कहा कि आज के तेजी से बदलते कॉर्पोरेट माहौल में संगठनों को ऐसे सॉल्यूशंस की आवश्यकता है जो उच्च फ्लेक्सिबिलिटी और कार्यकुशलता दें। ‘वर्कस्केप्स’ भारतीय व्यवसायों की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो एक उपयोगी, सुविधाजनक और आधुनिक कार्यस्थल बनाने में मदद करेगा।
