मतदाता जागरूकता के अंतर्गत शपथ

Spread the love

देवरीकला-: शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरी में ‘‘मतदाता जागरूकता के अंतर्गत व्याख्यान एवं शपथ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, इसकी असली ताकत जनता के वोट में निहित है। मतदान केवल संबैधानिक अधिकार ही नहीं बल्कि हमारा राष्ट्रीय कर्त्तव्य है। साथ ही उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपने घर और पड़ोस के लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता एवं प्लॉस्टिक का अनावश्यक उपयोग न करने की सामूहिक शपथ दिलाई। इस अवसर पर शिवलाल अहिरवार, डॉ. अनामिका पाठक, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. रिजवान खान, डॉ. राजेन्द्र कुमार नागेश, डॉ. भूपेन्द्र कुमार, राजेष गिरवाल, ज्योति तिवारी, चंदन सिंह अहिरवार, प्रेमनारायण साहू एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *