।गांधी नगर के पतंजलि कॉम्प्लेक्स में देर रात हुई सनसनीखेज वारदात।गोली डॉक्टर श्वेता ठाकुर की कनपटी से छूकर निकली, हुई घायल।बातचीत के बहाने फ्लैट पर पहुंचा था आरोपी नवीन, विवाद के बाद खोला फायर।पुलिस के मुताबिक, नवीन को डॉक्टर के दूसरे युवक से रिलेशनशिप का शक था।श्वेता पर लगातार अपने साथ रहने का दबाव बना रहा था।फायरिंग के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर जान देने की कोशिश की।घायल नवीन को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, इलाज जारी।पुलिस को शुरुआती जांच में एयर पिस्टल के इस्तेमाल की आशंका।गुजरात की रहने वाली श्वेता भोपाल में एमडी की पढ़ाई कर रही हैं; पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी।
