वीआईटी भोपाल और एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के बीच समझौता; 2+2 और 2+3 अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक कार्यक्रमों की शुरुआत

Spread the love

सीहोर : वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी (VIT Bhopal University) ने विद्यार्थियों को वैश्विक शैक्षणिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से यूनाइटेड किंगडम स्थित प्रतिष्ठित एडिनबर्ग विश्वविद्यालय (University of Edinburgh) के साथ एक समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत वीआईटी भोपाल के छात्रों के लिए स्नातक (Undergraduate) और स्नातकोत्तर (Postgraduate) स्तर पर 2+2 और 2+3 शैक्षणिक मार्ग (Academic Pathways) तैयार किए गए हैं।

इस साझेदारी के अंतर्गत छात्र अपनी डिग्री के शुरुआती दो वर्षों की पढ़ाई वीआईटी भोपाल में पूरी करेंगे, जिसके बाद निर्धारित शैक्षणिक और प्रवेश मानदंडों को पूरा करने पर अगले दो या तीन वर्षों की पढ़ाई एडिनबर्ग विश्वविद्यालय में कर सकेंगे। यह व्यवस्था इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कंप्यूटर विज्ञान विषयों के अंतर्गत बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BEng) और मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग (MEng) कार्यक्रमों के लिए लागू होगी।

इस अवसर पर वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर प्रो. डॉ. सतीश कुमार मोढ़ ने कहा कि यह समझौता छात्रों को अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक परिवेश और उच्च शिक्षा में स्पष्टता प्रदान करेगा। वहीं एडिनबर्ग विश्वविद्यालय की पार्टनरशिप्स मैनेजर सुश्री फ्रांसेस्का कोट्स ने बताया कि यह सहयोग अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा, छात्र गतिशीलता और दोनों संस्थानों के बीच गहन अनुसंधान व ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *