भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने आमला विधायक डा.योगेश पंडाग्रे को प्रदेश प्रवक्ता एवं विशाल बतरा को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का दायित्व सौपा है।
वहीं मोहित गर्ग मीडिया पैनेलिस्ट की प्रदेश सूची में दोबारा शामिल किए गए। जिला मीडिया सेंटर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में भी बैतूल जिले से अंकित आर्य को प्रदेश मंत्री का दायित्व सौपा गया है। प्रदेश की कार्यसमिति में नवीन दायित्व मिलने पर भाजपा परिवार ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताते हुए हर्ष प्रकट किया। इस अवसर पर डा.योगेश पंडाग्रे एवं विशाल बतरा का जिला भाजपा परिवार ने पुष्पहार व पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया एवं मिठाई बांटकर खुशी जताई इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विधायक हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, पिछडावर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री अतीत पंवार, जिला महामंत्री कृष्णा गायकी, पूर्व नपाध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सुनिल पंवार, नीतू पटेल, नीतिन बारस्कर, गोवर्धन राने, दीपक उइके, अरविंद राठौर, अभिषेक राठौर, विवेक जवाहर शुक्ला, दीपक वर्मा, सूर्यदीप त्रिवेदी, चाणक्य राखडे, आशीष वागद्रे, रमेश पाठा सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
