माखनलाल चतुर्वेदी जयंती पर बुरहानपुर में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित, 50 से अधिक पत्रकारों का हुआ सम्मान

Spread the love

बुरहानपुर। पद्मभूषण पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती के अवसर पर यूनाइटेड प्रेस ऑर्गनाइजेशन एवं राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों का पुष्पमाला पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने माखनलाल चतुर्वेदी के जीवन और उनकी पत्रकारिता के योगदान को याद करते हुए पत्रकारों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष बनवारी मेटकर ने किया। वरिष्ठ पत्रकार रिजवान अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 15 वर्षों से लगातार माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती मनाई जा रही है, जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा तथा पत्रकारों के हित में कार्य किए जाते रहेंगे। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार मुकेश पर्व को भाजपा में मीडिया प्रभारी तथा तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला को कांग्रेस में जिला मीडिया प्रभारी बनने पर शाल ओढ़ाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मुकेश पर्व, अशोक सोनी, बंटी नागोरी, अकील आजाद, नौशाद नूर, मनोज अग्रवाल, सत्तर शेख, राजा खान, राजेश मावले सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के करीब 50 से अधिक पत्रकारों का सम्मान किया गया।
साथ ही प्रीति सिंह राठौड़ को अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय महासचिव एवं महाराष्ट्र प्रभारी का दायित्व मिलने पर यूनाइटेड प्रेस ऑर्गनाइजेशन एवं राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत द्वारा शाल ओढ़ाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *