जन विश्वास अभियान के आवेदनों पर 17 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

Spread the love

पटेल वार्ड की मूलभूत समस्याएं लंबित, कांग्रेस पार्षद ने उठाए सवाल

देवरीकला-: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के 26 सितंबर के शिविर में दिए आवेदनों पर 17 दिन बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पटेल वार्ड के कांग्रेस पार्षद त्रिवेंद्र जाट ने आरोप लगाया है कि सात दिन की समय-सीमा के बावजूद वार्ड की समस्याएं लंबित हैं। 4 अक्टूबर के जन सेतु शिविर में दिए आवेदनों पर भी कोई निराकरण नहीं हुआ।
पार्षद ने सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल को चार पत्र सौंपे थे। इनमें सड़क-नाली निर्माण, जर्जर बिजली केबल बदलना, सामुदायिक भवन निर्माण, तीन मंदिरों में टीन शेड व पेवर ब्लॉक लगाना तथा 10-20 जरूरतमंद परिवारों को पट्टे दिलाने की मांग शामिल है।
पत्र में सुंदरराय से ममता बंशल, भगवत जाट से संतोष जाट सहित करीब एक दर्जन स्थानों पर सड़क-नाली निर्माण की मांग की गई है। पार्षद का कहना है कि दोनों शिविरों में आवेदन देने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिली। उन्होंने प्रशासन से आवेदनों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण की मांग की है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *