गौरझामर -:ग्राम पंचायत बरकोटी में काम तेज़ी से चल रहा नल जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य ग्राम पंचायत बरकोटी में शुरू हो गया है। लंबे समय से स्थानीय लोगों को इन टूटी-फूटी सड़कों से आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी।
ग्राम पंचायत अधिकारियों और संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि नल जल योजना के क्रियान्वयन के दौरान खुदाई से कई जगहों पर सड़कें पूरी तरह खराब हो गई थीं। अब इन सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण का काम प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया गया है।
स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सड़कों के सही होने से रोजमर्रा की आवाजाही आसान होगी और क्षेत्र का विकास भी तेज़ होगा। कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि लंबे समय तक सड़कें अच्छी स्थिति में रहें।
इनका कहना है
नल जल योजना में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है और जितनी भी सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं सभी का पुनः निर्माण किया जा रहा है
सरपंच प्रतिनिधि अंकुश चौहान ग्राम पंचायत बरकोटी
