देवरी के धर्मेंद्र मिश्रा को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी, जन अधिकार जन चेतना समिति के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त

Spread the love

देवरी कलां-: देवरी नगर के लिए गौरव की बात है कि नगर के धर्मेंद्र मिश्रा डोभी को मानव अधिकार परिषद के एक संगठन जन अधिकार जन चेतना समिति में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शुभचिंतकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
जन अधिकार जन चेतना समिति मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाज में लोगों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने के उद्देश्य से कार्यरत है। धर्मेंद्र मिश्रा को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से देवरी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।
उनकी नियुक्ति पर नगरवासियों एवं इष्ट मित्रों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे तथा मानव अधिकारों की रक्षा और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *