न्यू मार्केट में भीषण आग के बाद पुलिस और नगर निगम एक्शन मोड में!
बालाजी छोले-भटूरे दुकान के संचालक दीप उर्फ दीपू अग्रवाल पर FIR दर्ज।
जांच में खुलासा—भट्टी के पास रखे कपड़े में आग लगने से भड़की थीं लपटें।
आग ने 4 अन्य दुकानों और 12 से ज्यादा रेहड़ियों को लिया था चपेट में।
हादसे में करोड़ों रुपए के नुकसान के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई।
न्यू मार्केट में दूसरे दिन भी मॉकड्रिल, दमकल की पहुंच और सुरक्षा इंतजामों की जांच।
फायर सेफ्टी में लापरवाही मिलने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी।
नगर निगम ने हॉकर्स को टीटी नगर स्टेडियम के पास शिफ्ट करने का अभियान शुरू किया।
दुकानों के बाहर काउंटर रखने पर ₹8 हजार का जुर्माना, पीली लाइन से आगे सामान रखने पर जब्ती की चेतावनी।
आग के बाद प्रशासन का अलर्ट—न्यू मार्केट बनेगा नो-हॉकर्स जोन, सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई!
