संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
देवरीकलां/सागर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा,सागर ग्रामीण की जिला कार्यकारिणी में श्रीमती कीर्ति रिछारिया को जिला कार्यालय मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा में उत्साह का माहौल है।इस अवसर पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की जारी सूची में कीर्ति रिछारिया का नाम जिला कार्यालय मंत्री के पद पर शामिल है। यह नियुक्ति संगठनात्मक कार्यों को व्यवस्थित करने और पार्टी की गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।भाजपा महिला मोर्चा संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने,केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा महिलाओं को संगठन से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करता है।ऐसे में जिला कार्यालय मंत्री के रूप में कीर्ति रिछारिया की जिम्मेदारी संगठनात्मक गतिविधियों के समन्वय और कार्यालयीन कार्यों को गति देने की होगी।उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि वे पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को आगे बढ़ाने के साथ संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।समस्त भाजपा कार्यकर्ता,देवरी विधानसभा,जिला सागर की ओर से श्रीमती कीर्ति रिछारिया को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
