बस स्टैंड के पास चबूतरे पर मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

Spread the love

शराब दुकान से करीब 200 मीटर दूर मिला शव, मृतक के भाई ने अत्यधिक शराब पीने को बताया मौत का कारण; पुलिस जांच में जुटी

देवरी कलां-: नगर के बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव चबूतरे पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर देवरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान मुरारी पटेल (50), पिता नंदे पटेल, निवासी पृथ्वी वार्ड, देवरी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह बस स्टैंड के पास शराब दुकान से करीब 200 मीटर दूर एक चबूतरे पर व्यक्ति का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों की नजर शव पर पड़ने के बाद क्षेत्र में चर्चा फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और मृतक की पहचान की।

मृतक के बड़े भाई लालचंद पटेल ने बताया कि उनका छोटा भाई मुरारी पटेल अत्यधिक शराब पीने का आदी था। रविवार रात भी उसने काफी शराब पी रखी थी। इसी कारण वह घर नहीं पहुंचा। लालचंद के अनुसार, अत्यधिक शराब पीने के कारण ही उसकी मौत हुई है।

हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। देवरी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव मिलने के बाद पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई और जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *