● सुरक्षित सफर के लिए यातायात पुलिस की सख्ती

Spread the love

● बेस्ट प्राइस बायपास एवं तेजाजी नगर चौराहा पर अंतरराज्यीय बसों और भारी वाहनों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच

  इंदौर शहर में सवारियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) श्री आर.के. सिंह तथा पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं यातायात) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस नगरीय इंदौर द्वारा  भारी वाहनों बस चालकों की आकस्मिक ब्रीथ एनालाइजर चेकिंग की जा रही है।
      यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से यातायात प्रबंधन पुलिस, नगरीय इंदौर द्वारा वाहन चालकों की लगातार आकस्मिक ब्रीथ एनालाइजर जांच की जा रही है। इसी क्रम में बेस्ट प्राइस बायपास पर थाना प्रभारी जोन-2 श्री योगेश मिश्रा, निरीक्षक श्री विजेंद्र मुजाल्दा एवं सूबेदार श्री सुरेंद्र सिंह द्वारा अंतरराज्यीय बसों एवं अन्य कमर्शियल वाहनों के चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई।
इस दौरान लगभग 30 से 35 बसों एवं कमर्शियल वाहनों की जांच की गई। जांच में कोई भी चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए नहीं पाया गया। इसी प्रकार तेजाजी नगर चौराहे पर यातायात निरीक्षक श्री बृजराज अजनार द्वारा 25 से 30 भारी वाहनों एवं बसों के चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई। 
   यातायात पुलिस द्वारा बस चालकों की आकस्मिक जांच के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाने के लिए समझाइश भी दी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य कार्रवाई के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *