नई दिल्ली : भारत की प्रमुख सौर ऊर्जा कंपनी सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (Solarworld Energy Solutions Limited) ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित ‘आरईआई एक्सपो 2026’ (REI Expo 2026) के दौरान तीन नए उत्पाद लॉन्च कर अपने सोलर और एनर्जी स्टोरेज पोर्टफोलियो के विस्तार की घोषणा की है। इन नए उत्पादों में लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) आधारित होम एनर्जी स्टोरेज बैटरियां, Belectriq के साथ संयुक्त ब्रांडिंग में SWPCS2500 (2,500 kVA) सेंट्रल पावर कन्वर्जन सिस्टम और 715 Wp तक की क्षमता वाले AQUILA बाइफेशियल G12 सोलर मॉड्यूल शामिल हैं।
इन नए समाधानों के माध्यम से कंपनी केवल सोलर ईपीसी और मॉड्यूल विनिर्माण तक सीमित न रहकर पावर कन्वर्जन और ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में भी अपनी उपस्थिति मजबूत कर रही है:
- होम एनर्जी स्टोरेज बैटरियां (1.28 kWh से 5.12 kWh): यह LFP आधारित बैटरी पैक ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ अपनाने वाले घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 5 साल की वारंटी और 100 Ah क्षमता वाले LFP सेल सुरक्षा तंत्र के साथ पेश किया गया है।
- SWPCS2500 सेंट्रल PCS: बड़े यूटिलिटी-स्केल प्रोजेक्ट्स के लिए Belectriq के साथ संयुक्त रूप से विकसित यह 2,500 kVA क्षमता वाला सिस्टम 99% तक की कार्यकुशलता (Efficiency) प्रदान करता है।
- AQUILA बाइफेशियल G12 मॉड्यूल: ZNShine Solarworld द्वारा निर्मित यह N-Type TOPCon मॉड्यूल 650 Wp से 715 Wp क्षमता और 23.02% तक की मॉड्यूल दक्षता के साथ 25 साल की परफॉर्मेंस वारंटी देता है।
लॉन्च के अवसर पर सोलरवर्ल्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर कार्तिक तेल्तिया ने कहा कि भारतीय सौर क्षेत्र अब क्षमता स्थापना से आगे बढ़कर एकीकृत ऊर्जा समाधानों की ओर बढ़ रहा है, और ये उत्पाद कंपनी की बाज़ार निर्भरता को कम करते हुए रूफटॉप से लेकर यूटिलिटी प्रोजेक्ट्स तक की व्यापक ज़रूरतों को पूरा करेंगे। कंपनी अपनी रुड़की (उत्तराखंड) स्थित सुविधाओं में इनका निर्माण करती है तथा नर्मदापुरम (मध्य प्रदेश) में 2.4 GW क्षमता का सोलर सेल प्लांट स्थापित कर रही है।
