भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 700 किलो एनालॉग पनीर जब्त!

Spread the love

दीपावली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई से मचा हड़कंप।

मुरैना से ट्रेन के जरिए भोपाल लाया गया था 7 क्विंटल पनीर।

रेलवे स्टेशन के बाहर उतारते ही अधिकारियों ने पनीर को कब्जे में लिया।

करीब ₹2.50 लाख बताई जा रही जब्त पनीर की कीमत।

मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बावजूद सप्लाई का मामला सामने आया।

बिल और बिल्टी के आधार पर विभाग ने प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

अब जांच में जुटे अधिकारी, पता लगाया जा रहा है कि पनीर कहां सप्लाई होना था।

होटल, रेस्टोरेंट या डेयरी तक पहुंचने की आशंका, संबंधित लोगों पर भी हो सकती है कार्रवाई।

सवाल बड़ा है—प्रतिबंध के बावजूद भोपाल में इतनी बड़ी खेप आखिर किसके लिए लाई गई थी

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *