भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एसीपी शशांक जैन के नेतृत्व में हरि बाजार स्थित ईरानी डेरै में एक बार फिर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया पुलिस ने अपराधियों की तलाश के साथ क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए निगरानी की कार्रवाई के दौरान किसी संदिग्ध बदमाश या बाहरी व्यक्ति की मौजूदगी सामने नहीं आई इस दौरान एसीपी शशांक जैन ने डेरै में रहने वाले लोगों को समझाइश देते हुए कहा कि यदि कोई आपराधिक व्यक्ति यहां प्रवेश करता है या शरण लेने का प्रयास करता है तो तत्काल क्षेत्रीय थाने को सूचना दें पुलिस ने क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की
