कुल हिंद राब्ते मदारिसे इस्लामिया के इजलास में मध्य प्रदेश की नुमाइंदगी

Spread the love

कुल हिंद राब्ते मदारिसे इस्लामिया अरबिया दारुल उलूम देवबंद की मरकजी़ मजलिसे आमिला और मजलिसे उमूमी के इजलास में मध्य प्रदेश की जानिब से हज़रत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद अहमद खान साहब सदर राब्ता मदारिसे इस्लामिया मध्य प्रदेश, और हज़रत मौलाना मुफ्ती जि़या उल्लाह साहब का़समी नाजिमे उमूमी राब्ता मदारिसे इस्लामिया मध्य प्रदेश ने शिरकत फरमाई।
मजलिसे उमूमी के इजलास में हजरत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद अहमद खान साहब ने पेशकर्दा तजावीज की ताईद फरमाई। नीज आपने मदारिस के जिम्मेदारान से फरमाया कि वह अपने बयान व खिताबात में अकाबिरे दारुल उलूम देवबंद की जद्दोजहद, कुर्बानियों और उनकी गिरां-कद्र खिदमात का तजकिरा जरूर करें, ताकि नई नस्ल अपने असलाफ की तारीख और उनकी बेमिसाल कुर्बानियों से वाकिफ हो सके।
मजलिसे उमूमी में सूबा मध्य प्रदेश के मरबूत मदारिस के तकरीबन तमाम ही जिम्मेदारान या उनके असातिजा़ किराम ने शिरकत फरमाई।

भोपाल से हजरत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद अहमद खान साहब के हमराह हजरत मौलाना मुफ्ती जियाउल्लाह साहब कासमी, हजरत मौलाना मुफ्ती रशीदुद्दीन साहब कासमी, जनाब मुहीउद्दीन साहब उर्फ बब्बू भाई देवास, हजरत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद तबरेज़ खान साहब जामई, जनाब हाजी मोहम्मद ज़करिया साहब शहडोल, जनाब मुफ्ती शकील अहमद साहब वाजिदी, जनाब मौलाना मोहम्मद इसहाक साहब, जनाब मौलाना मोहम्मद राशिद अंसारी साहब, जनाब मौलाना असजद साहब, जनाब मौलाना हुजैफा साहब, जनाब असअद साहब और जनाब मुआज साहब शामिल रहे।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *