भोपाल मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी द्वारा हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया बुधवार को भोपाल स्थित पीसीसी कार्यालय के बाहर NSUI कार्यकर्ताओं ने हरदीप पुरी का पुतला दहन कर पार्टी के फैसले पर सवाल उठाए प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस व्यक्ति का नाम जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में आने और तस्वीरें सामने आने को लेकर विवाद उठ रहा है, उसे राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया जाना गंभीर सवाल खड़े करता है कार्यकर्ताओं ने सवाल किया कि आखिर भाजपा ऐसे विवादों से जुड़े व्यक्ति को राज्यसभा भेजकर किस तरह की राजनीतिक जिम्मेदारी देना चाहती है NSUI नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की बात करती है, लेकिन हरदीप पुरी की उम्मीदवारी को लेकर उठ रहे सवालों पर पार्टी को जवाब देना चाहिए कार्यकर्ताओं ने इसे महिलाओं के सम्मान से जोड़ते हुए भाजपा के फैसले की आलोचना की प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि भाजपा इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उम्मीदवार के चयन पर विरोध दर्ज कराया हालांकि, एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों या तस्वीरों में किसी का नाम अथवा तस्वीर सामने आना अपने आप में किसी अपराध में संलिप्तता का प्रमाण नहीं है
