व्यावसायिक शिक्षा को मुख्यधारा से जोड़ें, विद्यार्थियों को कौशलयुक्त और आत्मनिर्भर बनाएं : श्री भगवती प्रसाद

Spread the love

एनसीईआरटी देशभर में एक साथ 12 क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिनमें लगभग 1,000 व्यावसायिक शिक्षक एवं प्रशिक्षक सहभागिता कर रहे हैं। कार्यक्रम विभिन्न राज्यों में सहयोगी संस्थानों के माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं। 

तीन कार्यक्रम संस्थान परिसर में आयोजित हो रहे हैं, जिनमें प्रदेश के 100 से अधिक शिक्षक एवं प्रशिक्षक परिधान, सौंदर्य एवं कल्याण तथा रिटेल क्षेत्रों में क्षमता निर्माण गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।  ये कार्यक्रम ‘समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 के लिए केंद्रीय वित्तपोषित संस्थानों का योगदान’ सम्मेलन में घोषित ‘एक संस्थान–एक संकल्प’ पहल के अंतर्गत मध्यप्रदेश के 500 व्यावसायिक शिक्षकों की क्षमता निर्माण के संस्थान के संकल्प की दिशा में आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों के तीसरे दिन आज 28 अक्टूबर को आयोजित संबोधन सत्र में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में निदेशक  भगवती प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप व्यावसायिक शिक्षा को विद्यालयी शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और अकादमिक तथा व्यावसायिक शिक्षा के बीच की विभाजक सोच को दूर करना आवश्यक है। कौशल शिक्षा को कक्षाओं में गंभीरता से लागू करने के साथ विद्यार्थियों के ज्ञान, संवेदनाओं और व्यावहारिक कौशलों के बीच समन्वय स्थापित किया जाना चाहिए।

उन्होंने शिक्षकों से क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में प्राप्त अनुभवों एवं शिक्षण-पद्धतियों को अपने राज्यों और विद्यालयों में साझा करने तथा मास्टर ट्रेनर के रूप में अन्य शिक्षकों का मार्गदर्शन करने का आह्वान किया। उन्‍होंने कहा कि विद्यार्थियों को रोजगारपरक कौशलों से जोड़ने के लिए शिक्षकों को उद्योगों, रोजगार कार्यालयों और स्थानीय व्यवसायों के साथ समन्वय करना चाहिए। औद्योगिक भ्रमण, रोजगार मेलों और कार्यस्थलों के प्रत्यक्ष अनुभव से विद्यार्थी रोजगार की वास्तविक आवश्यकताओं को समझ सकेंगे।

संस्थान के निदेशक डॉ. दीपक पालीवाल ने व्यावसायिक शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों को उद्योगों की आवश्यकताओं, आधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक शिक्षण-पद्धतियों से परिचित कराने के महत्त्व पर प्रकाश डाला। वहीं, सौंदर्य एवं कल्याण क्षेत्र के क्षमता निर्माण कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. विनय स्वरूप मेहरोत्रा ने मंच संचालन करते हुए सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *