“समस्या किसी एक की नहीं, समाधान सबके लिए।”

Spread the love

03 अक्टूबर 2026 से बाग उमराव दूल्हा अंडरब्रिज बंद किया जाना प्रस्तावित है।

क्षेत्रवासियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए, बिना पर्याप्त वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था किए अंडरब्रिज बंद न करने के संबंध में आज रेलवे डीआरएम, मेट्रो प्रबंधक एवं पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया।

अधिकारियों को अवगत कराया गया कि दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के लिए बंद पड़ा 90 डिग्री ऐशबाग फ्लाईओवर ब्रिज का कार्य शीघ्र शुरू कर उसे चालू किया जाए एवं पुल बोगदा से बरखेड़ी जाने वाला मार्ग काम के साथ-साथ चालू रखा जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

संबंधित अधिकारियों ने आश्वस्त करते हुए बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया और कहा कि काम के साथ-साथ आम जनता और क्षेत्रवासियों को राहत मिले, कोई समस्या न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

इस ज्ञापन देने के दौरान मो. शावर – जिला कार्यवाहक अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, नईम ख़ान – उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, नवाब ख़ान – पूर्व वार्ड अध्यक्ष 40, उमरे ख़ान – पूर्व महामंत्री, आसिफ अली, फारूख शेख, तस्लीम मामू, अंकित साहू, शोएब अहमद, दानिश कुरैशी, फैजान ख़ान आदि कांग्रेस के नेता और क्षेत्र के निवासी उपस्थित थे।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *