मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लागू कमर्शियल लाइसेंस शुल्क के विरोध में आज भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बैनर तले व्यापारियों ने आईएसबीटी स्थित नगर निगम दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन और धरना दिया। व्यापारियों ने सवाल उठाया कि जब पूरे मध्य प्रदेश के किसी भी शहर में यह टैक्स लागू नहीं है, तो सिर्फ भोपाल के व्यापारियों के साथ ही यह भेदभावपूर्ण और सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है? उन्होंने इस शुल्क को तत्काल वापस लेने की मांग की।
कमर्शियल लाइसेंस शुल्क पर भड़के व्यापारी, निगम दफ्तर पहुंचकर किया प्रदर्शन, दिया धरना
