नगर निगम परिषद की बैठक में टैक्स बढ़ोतरी और परिक्षेत्र बदलने के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ।
नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने टैक्स व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए।
उन्होंने कहा कि बजट में नया टैक्स नहीं लगाने की बात कही गई थी।
इसके बावजूद परिक्षेत्र बदलकर जनता पर अप्रत्यक्ष रूप से टैक्स का बोझ बढ़ाया गया।
विपक्षी पार्षदों ने इस फैसले का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की।
विरोध के दौरान पार्षदों ने सभापति की आसंदी का घेराव किया।
विपक्ष ने शहर की जर्जर सड़कों और खराब सफाई व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया।
जलभराव जैसी समस्याओं को लेकर भी निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए।
विपक्ष का आरोप है कि जनहित के जरूरी मुद्दों को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है।
टैक्स और परिक्षेत्र के मुद्दे पर बैठक में काफी देर तक हंगामा जारी रहा।
